{"_id":"6740afa7599ca3306f001a2f","slug":"harshita-brela-murder-case-brela-family-claimed-it-was-planned-murder-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षिता ब्रेला हत्याकांड: 'साजिश रचकर की गई थी हत्या... भारत भागने में सफल रहा पंकज', परिजनों ने किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षिता ब्रेला हत्याकांड: 'साजिश रचकर की गई थी हत्या... भारत भागने में सफल रहा पंकज', परिजनों ने किया दावा
Fri, 22 Nov 2024 09:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 22 Nov 2024 09:52 PM IST
सार
हर्षिता ब्रेला के पिता साबीर ब्रेला ने लंदन और दिल्ली पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। ब्रेला परिवार ने दावा किया है कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, क्योंकि महिला की बेरहमी से हत्या करने के एक दिन बाद ही पंकज भारत भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लंदन में कार की डिग्गी में मृत मिली हर्षिता ब्रेला के पिता साबीर ब्रेला ने लंदन और दिल्ली पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। परिवार वालों ने हर्षिता के ससुराल वालों के खिलाफ पालम थाना में शिकायत दी है। साबीर का कहना है कि घटना के दस दिन बीत गए, लेकिन अभी तक न ही लंदन पुलिस और न ही दिल्ली पुलिस ने उनकी कोई मदद की है।
विज्ञापन
दिल्ली के पालम में रहने वाले परिजनों ने सरकार से मांग की है कि उनकी बेटी के शव को परिवार वालों को सौंपा जाए और हर्षिता की मौत के दोषी पति पंकज और उसके परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर को आखिरी बार उनकी बेटी से बात हुई थी।
विज्ञापन
वह अपने पति का इंतजार कर रही थी, लेकिन उसके बाद उसका फोन दो दिनों तक बंद रहा। इससे परिवार वालों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने 13 नवंबर को लंदन की पुलिस से संपर्क किया। पुलिस हर्षिता के घर पर गई, वह वहां नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। 14 नवंबर की सुबह उसका शव इलफोर्ड में उसकी कार की डिग्गी में मिला। ब्रेला परिवार ने दावा किया है कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, क्योंकि महिला की बेरहमी से हत्या करने के एक दिन बाद ही पंकज भारत भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
घरेलू हिंसा का शिकार होती रही हर्षिता
आरोपी पंकज लंदन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। परिवार वालों ने बताया कि हर्षिता घरेलू हिंसा की शिकार हुई थी। शिकायत के बाद लंदन में उसे संरक्षण दिया गया था। इसके बावजूद वह लगातार घरेलू हिंसा का शिकार होती रही। पिता ने बताया कि 2023 में पंकज से शादी होने के बाद वह यूके चली गई थी। पंकज वहां फूड डिलीवरी का काम करता था।
शादी बचाने का प्रयास करती रही
हर्षिता के परिजनों ने बताया कि पंकज ने हर्षिता के साथ एक बार मारपीट की थी। इससे वह घर छोड़कर भाग गई थी। लेकिन वह अपनी शादी बचाने के लिए वापस लौट आई थी। परिवार वालों का कहना है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वह विरोध प्रदर्शन करेंगे।
सुनियोजित हत्या
ब्रेला परिवार ने दावा किया है कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, क्योंकि महिला की बेरहमी से हत्या करने के एक दिन बाद ही पंकज भारत भागने में सफल रहा। हर्षिता के मामा संदीप अहलावत ने कहा, 'उन्होंने मामले में मदद मांगने के लिए दिल्ली में यूके दूतावास से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। हर्षिता की मौत को 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन परिवार को अभी भी मामले में किसी भी घटनाक्रम के बारे में पता नहीं है।'