फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Harinagar triple murder case Another accused arrested from Bihar

हरिनगर तिहरा हत्याकांड: बिहार से एक और आरोपी गिरफ्तार, कैश और गहने बरामद

Sun, 06 Nov 2022 01:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 06 Nov 2022 01:07 PM IST
सार

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक लाख रुपये, हीरे की अंगूठी, दो घड़ी, एक जोड़ी पायल, आईफोन सहित दो मोबाइल और चांदी की चेन बरामद की है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Harinagar triple murder case Another accused arrested from Bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के हरिनगर इलाके में मंगलवार को कारोबारी, उनकी पत्नी और नौकरानी की हत्या के मामले में फरार एक और आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक लाख रुपये, हीरे की अंगूठी, दो घड़ी, एक जोड़ी पायल, आईफोन सहित दो मोबाइल और चांदी की चेन बरामद की है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जेजे कालोनी द्वारका सेक्टर तीन निवासी रामजान उर्फ सद्दाम (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बिहार के अररिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ननिहाल गांव काकन में छिपा हुआ था।

विज्ञापन

 

एक नवंबर को बदमाशों ने हरिनगर के रहने वाले कारोबारी समीर अहुजा, उनकी पत्नी शालू और नौकरानी सपना की घर में हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर वारदात के छह घंटे बाद ही दो आरोपियों नजफगढ़ निवासी सचिन और उत्तम नगर निवासी सुजीत को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अगले दिन पुलिस ने नजफगढ़ से एक और आरोपी मनीष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस ने फरार आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्रित की। तकनीकी जांच से पता चला कि तीन आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद बिहार भाग गए हैं। निरीक्षक प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अररिया बिहार में रामजान के ननिहाल में दबिश दी। जहां से उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। साथ ही दिल्ली पुलिस की अन्य टीम फरार मुख्य आरोपी समेत दो अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed