फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hari singh academy in cricket final

BCC को हरा हरीसिंह क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

Sun, 09 Feb 2014 08:47 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 09 Feb 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
hari singh academy in cricket final

अंतिम ओवर तक चले रोमांचक मैच में जीत हासिल कर हरीसिंह क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल में जगह बना ली है। इस टीम ने रविवार को बमेटा क्रिकेट क्लब को चार रन से हरा दिया।

विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-71 में बथुवा मुंदर क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल खेला गया। इसमें संजीव के ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत हरीसिंह की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरीसिंह क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 152 रन बनाए। इसमें संजीव ने 59 और सनी ने 28 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीमी शुरुआत करते हुए बमेटा क्रिकेट क्लब की टीम छह विकेट पर 148 रन ही बना सकी। हरीसिंह टीम की ओर से संजीव ने तीन और अंकित ने दो विकेट लिए।

संजीव को ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक अमित यादव ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल सोमवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed