रात में मेट्रो चलाने को लेकर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने दिया ये बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो सेवा रात में शुरू करने की कोई योजना नहीं है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ऐसा कोई प्लान नहीं बनाया है।
रात में मेट्रो ट्रेन के साथ लाइन के रखरखाव व मरम्मत का काम किया जाता है। हरदीप सिंह पुरी ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को लेकर बीते दिनों लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा।
दरअसल बीजेपी के सांसद नातूभाई गोमानभाई पटेल ने पूछा था कि क्या डीएमआरसी खासतौर से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर रात को आने वाले यात्रियों को लेकर रात में मेट्रो परिचालन शुरू करने की योजना बना रही है।
इस पर डीएमआरसी की ओर से मंत्री को जो जवाब आया उसके मुताबिक दिल्ली मेट्रो ऐसी किसी योजना पर काम नहीं कर रही है।
बताते चले कि यह पहला मौका नहीं है जब एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को लेकर यह सवाल उठा हो। इससे पहले 2016 में इसी तरह का एक प्रस्ताव डीएमआरसी के सामने रखा गया था मगर बीते साल डीएमआरसी प्बंध निदेशक मंगू सिंह ने ऐसी किसी योजना पर काम करने की बात से इंकार कर दिया था।
उन्होंने कहा था कि उनके पास रात में कुछ घंटे ही मरम्मत व दूसरे कामों के लिए होते है। ऐसे में यह संभव नहीं है। बताते चले कि एयरपोर्ट लाइन पर औसतन 45 हजार से अधिक यात्री रोजाना सफर करते है।