फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hapur in a wedding people eat poisonous food 70 people hospitalized

हापुड़ में बरात ने खाया विषाक्त भोजन, 70 लोग पड़े बीमार

Thu, 18 Apr 2019 10:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 18 Apr 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
hapur in a wedding people eat poisonous food 70 people hospitalized
सांकेतिक तस्वीर

हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बारात में विषाक्त खाना खाने से 70 से अधिक बाराती बीमार हो गए।

विज्ञापन


यह नजारा देखते ही लोगों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अस्पताल में इतने बेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में मरीजों को जमीन पर लेटना पड़ा।
विज्ञापन


खबर है कि रात भर उनका उपचार चलता रहा। गनीमत रही कि सभी मरीजों को बचा लिया गया है। सरकारी चिकित्सक रात भर उपचार करने में लगे रहे।

डिप्टी सीएमओ प्रवीन शर्मा ने बताया कि 10 मरीजों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बारात मेरठ रोड संजय विहार से चंद्रलोक कॉलोनी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 12:00 बजे के बाद बारातियों की हालत बिगड़नी शुरू हो गई जिससे वर-वधु दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed