फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Happy New Year to all the seven candidates of CM post of BJP!

तंजः भाजपा के सीएम पद के सातों उम्मीदवारों को नए साल की बधाई!

Fri, 03 Jan 2020 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2020 05:22 AM IST
विज्ञापन
Happy New Year to all the seven candidates of CM post of BJP!
चुनावी बधाई... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी ने भाजपा को घेरने की अपनी मुहिम तेज कर दी है। आप ने भाजपा के सात नेताओं को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताते हुए सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। इसके लिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पोस्टर भी लगाए गए हैं। हालांकि इसके साथ ही आप ने सवाल किया है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली चुनाव के लिए ताल ठोंक रही आप की मंशा है कि भाजपा अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित कर दे। आप मानकर चल रही है कि ऐसा होने पर उनके लिए चुनाव लड़ना रणनीतिक तौर पर आसान हो सकता है। 2015 के चुनाव में भाजपा की तरफ से किरण बेदी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से आप को फायदा हुआ था। अरविंद केजरीवाल के चेहरे के सामने उनका अभियान रंग नहीं ला सका था।
विज्ञापन


इसी रणनीति के तहत आप इस बार भी भाजपा पर मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए दबाव बना रही है। बीच-बीच में आप के वरिष्ठ नेताओं की तरफ से कभी सांसद विजय गोयल तो कभी प्रवेश वर्मा व विजेंद्र गुप्ता का नाम उछाला जाता है। इसी कड़ी में नए साल की शुभकामना संदेश जारी करते वक्त आप ने सात नेताओं को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इसके लिए अलग-अलग इलाकों में आप ने पोस्टर लगाए हैं। इसमें लिखा है कि भाजपा के सातों मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को नए साल की बधाई। इसमें मनोज तिवारी, गौतम गंभीर, विजय गोयल, डॉ हर्षवर्धन, विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा और हरदीप सिंह पुरी के नाम शामिल हैं। पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की गई तस्वीर के साथ पूछा गया है कि सवाल यह है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कौन लड़ेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed