{"_id":"a7e905e5a0465a60ce235ec00ac58f70","slug":"hanging-got-married-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली विवाहिता की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली विवाहिता की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 10 Dec 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के चकरपुर गांव में मंगलवार रात एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में खुदकुशी की बात सामने आ रही है। मृतका के पास से कोई स्यूसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
मूलरूप से वेस्टबंगाल निवासी महिला सुजाता (24) चकरपुर गांव में अपने पति के साथ रह रही थी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात को पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि महिला ने कमरे में फांसी लगा ली है। सूचना के बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
आस पड़ौसियों से पूछताछ पर स्यूसाइड की बात सामने आ रही है हालांकि मृतका के पास कोई स्यूसाइड नहीं मिलने से पुलिस इसे संदिग्ध ही बता रही है। मामले की जांच कर रहे एएसआई विरेंद्र के अनुसार पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। देररात तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन