{"_id":"755f53dc8b34a9688c3c08c32a0e781c","slug":"handloom-exhibition-running-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां मिल रही है खादी कपड़ों पर 10% की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां मिल रही है खादी कपड़ों पर 10% की छूट
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 03 Feb 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी खादी कपड़ों और खादी से बने सामान के शौकीन हैं तो सेक्टर-53 स्थित कैप्टन शशिकांत शर्मा पार्क में चल रही हथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी में जरूर पहुंचें।
विज्ञापन
छह फरवरी तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न जिलों के आए बुनकर संगठनों ने अपने अपने स्टाल लगाए हुए हैं।
प्रदर्शनी में कुर्ते, शर्ट, ऊनी लोई, सूत की सदरी, साड़ियां, दुतई, खेस, बेड शीट व खादी के वस्त्रों की धूम है। यहां पर मेरठ, बनारस, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़ व मुजफ्फरनगर के बुनकर जुटे हैं।
विज्ञापन
प्रबंधक बनारसी प्रसाद ने बताया कि बुनकरों को सीधे लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदर्शनी के लिए नि:शुल्क सुसज्जित स्टाल उपलब्ध कराए गए हैं।
यही नहीं ग्राहकों को लुभाने के लिए दस प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। बताया गया कि स्टालों में 15 से लेकर 3,150 रुपये तक के वस्त्र उपलब्ध हैं।
मुजफ्फरनगर से आए बुनकर राकेश, अब्बास अंसारी, शहजाद व शोएब ने बताया कि प्रदर्शनी में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफ़ा हो रहा है।
विज्ञापन