{"_id":"8d75a020c90e0e5407c383dc73c2728d","slug":"halla-bol-five-miscreants-set-fire-to-the-house-of-thieves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों का हल्ला बोलः पांच बदमाशों ने लगाई घर में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैतों का हल्ला बोलः पांच बदमाशों ने लगाई घर में आग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर गांव में किसान इस्लाम के घर में शनिवार देर रात करीब सवा दो बजे आग लगा दी गई। आरोप है कि पांच बदमाश छत से जीने के जरिये मकान में घुसे और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
लाखों की सोने-चांदी की ज्वेलरी, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और नगदी जल गई। चीख-पुकार सुनकर आए गांववालों ने आग बुझाई। रविवार सुबह डकैती के बाद आग लगाने का हल्ला मचा, मगर परिजनों ने लूट से इनकार किया। एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
इस्लाम और उनके भाई बबलू ने बताया कि जिस वक्त वारदात हुई, परिवार के पुरुष सदस्य घर में नहीं थे। महिलाएं सोई हुई थीं। घर में छत से जीने के रास्ते घुसे पांच बदमाशों ने आग लगाई। धुआं फैल गया। लपटें निकलने लगीं।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर हुजूम लग गया तो आरोपी भाग गए। लोगों ने आग बुझाई। आग में बैड, सोफा, अलमारी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, अलमारी में रखी सोने-चांदी की ज्वेलरी और करीब 10 हजार कैश जल गया।
उन्होेंने बताया कि पहले लगा था कि शायद ज्वेलरी लूटी गई है, मगर बाद में जली हुई ज्वेलरी वहीं मिल गई। सोने की ज्वेलरी पूरी तरह से जल चुकी है, जबकि चांदी की ज्वेलरी ठीक हो जाएगी।
रविवार दोपहर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। एसओ अवधेश यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। जांच की जा रही है।
घरों में नहीं सो रहे पुरुष
पुलिस की दबिश के डर से पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दी गई। लोगों का कहना है कि पिछले दिनों दरोगा के साथ हुई मारपीट मामले के बाद से पुलिस लोगों को परेशान कर रही है, लिहाजा गिरफ्तारी के डर से पुरुष सदस्य रात में घरों में नहीं सोते हैं।