युवती का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के अंबेडकर नगर में एक युवती का अधजला शव मिला है। मंगलवार देर शाम तक युवती की पहचान नहीं हो पाई थी। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया गया।
अंबेडकर नगर थाना पुलिस खुदकुशी व हत्या के कोण से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने युवती का शव मिलने को लेकर पड़ोसी थाना पुलिस को सूचना दे दी है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार शाम चार बजे सूचना मिली कि जहांपनाह जंगल में बीआरटी की तरफ एक युवती का शव पड़ा हुआ था। युवती का शव ऊपर की तरफ से आधा जला था।
पुलिस युवती की उम्र 24 से 28 के बीच मान रही है। जिस तरह से युवती का शव मिला है उससे लग रहा है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। ऐसे में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने का मामला लग रहा है। हत्या करने के बाद युवती के शव को जला दिया गया।