{"_id":"5c50b4e2bdec22736153ff06","slug":"guy-sent-suicidal-video-to-his-live-in-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव-इन पार्टनर को वीडियो भेज युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव-इन पार्टनर को वीडियो भेज युवक ने की खुदकुशी
Wed, 30 Jan 2019 01:47 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
थाने में जहर खाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लिए लड़की वालों के देखने आने की खबर सुनकर सुनपेड़ (बुलंदशहर) निवासी युवक ने घर पहुंचने की जगह रविवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक ने लिव-इन पार्टनर को इसका वीडियो बनाकर भी भेजा। युवक को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
पुलिस के मुताबिक, ककोड़ थाना क्षेत्र, सुनपेड़ गांव निवासी अमित (26) सूरजपुर में रहकर नौकरी करता था। अमित एक युवती के साथ लिव-इन में था। रविवार को परिजनों ने अमित को सूचना दी कि उसकी शादी के लिए लड़की वाले देखने आ रहे हैं। परिजनों ने उसे तुरंत घर आने के लिए कहा, लेकिन अमित लिव-इन में रहने से शादी नहीं करना चाहता था।
अमित घर पहुंचने की जगह बिलासपुर में मछली के तालाब के पास पहुंचा और जहरीले पदार्थ का सेवन कर वीडियो व्हाट्स ऐप से लिव-इन पार्टनर को भेज दिया। ग्रामीणों ने उसे ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवती ने वीडियो मिलने पर पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह अमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने लिव-इन की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
युवक की मौत के संबंध में सूचना पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। जानकारी मिली है कि मौत से पहले युवक ने वीडियो बनाकर युवती को भेजा था। इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। - अरविंद पाठक, नॉलेज पार्क थाना प्रभारी