फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guruji called the pretext of devotion and raped.

गुरूजी ने भक्ति के बहाने बुलाया और फिर किया दुष्कर्म

Wed, 20 May 2015 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 May 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
Guruji called the pretext of devotion and raped.

केएन काटजू थाना इलाके में एक भक्ति कार्यक्रम में शामिल होने के बहाने बुला कर 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 58 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी की पहचान मदन गोयल उर्फ गुरुजी के रूप में हुई है। वह रात्रि जागरण समूह का सदस्य है। आरोपी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय पीड़िता सपरिवार पीरागढ़ी इलाके में रहती है। महिला ने मंगलवार को रोहिणी नार्थ थाने में दुष्कर्म की शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि उसकी रूचि पूजा पाठ और भजन कीर्तन में हैं। इस वजह से वह रोहिणी सेक्टर 8 निवासी मदन गोयल को काफी लंबे अरसे से जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एेसे दिया वारदात को अंजाम

Guruji called the pretext of devotion and raped.

पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार सुबह गुरुजी ने उसे रोहिणी सेक्टर 17 में होने वाले एक भक्ति कार्यक्रम की बात कहकर बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी उसे स्कूटर में बिठाकर काली माता मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित एक कमरे पर ले गया।

जहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसका मेडिकल करवाया।

साथ ही घटनास्थल की फोरेंसिक जांच कराई गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed