फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram Tennis Player Murder Was Radhika's father upset with her music video with INAAM

Radhika Yadav Murder: म्यूजिक वीडियो से गुस्सा थे पिता? राधिका के सोशल मीडिया अकाउंट्स गायब; पहेली बने ये सवाल

Fri, 11 Jul 2025 12:53 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 11 Jul 2025 12:53 PM IST
सार

गुरुग्राम में एक पिता ने अपनी बेटी टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बेटी के टेनिस अकादमी चलाने से नाराज होकर पिता ने हत्या की। लेकिन अब इस मामले में कई नए खुलासे हुए हैं। कई सवाल उठ रहे है, जो पहेली बने हुए हैं।

विज्ञापन
Gurugram Tennis Player Murder Was Radhika's father upset with her music video with INAAM
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राधिका के पिता सोशल मीडिया पर अपलोड राधिका के एक म्यूजिक वीडियो से बहुत नाराज थे। पिता दीपक यादव ने राधिका से कहा था कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो डिलीट कर दे, लेकिन राधिका ने मना कर दिया। जिस वजह से गुस्साए पिता ने उसकी हत्या कर दी। वहीं, दावा किया जा रहा है कि राधिका के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को डिलीट कर दिया गया है। यह किसने किया इस सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है। 

विज्ञापन

क्या म्यूजिक वीडियो है राधिका की हत्या की वजह? 
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि, एक कलाकार जिसका नाम 'इनाम' है, उसका राधिका के साथ 'कारवां' नाम का म्यूजिक वीडियो सामने आया है। जो यूट्यूब पर करीब एक साल पहले अपलोड किया गया था। इस गाने को जीशान अहमद ने प्रोड्यूस किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि इस गाने के कई दृश्यों में राधिका और इनाम एक साथ दिखाई दे रहे हैं। राधिका के पिता को यह म्यूजिक वीडियो पसंद नहीं आया था। पिता ने राधिका से इस वीडियो को उसके इंस्टाग्राम से हटाने के लिए कहा था, लेकिन राधिका ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर पिता और पुत्री के बीच विवाद हुआ। हालांकि, अमर उजाला ऐसे किसी म्यूजिक वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पिता ने बनाया खिलाड़ी, उसी ने क्यों कर दी हत्या?
राधिका की हत्या के बाद कई तरह से सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि राधिका के पिता ने उसकी हत्या इसलिए की क्योंकि उन्हें बेटी की कमाई खाने वाले जैसे कमेंट का सामना करना पड़ता था। वहीं एक सवाल यह भी उठता है कि जिस पिता ने मेहनत कर बेटी को खेल में आगे बढ़ने के लिए बचपन से सपोर्ट किया। उसे एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी बनाया। वो एकाएक बेटी का दुश्मन कैसे बन गया? हरियाणा में तो बेटी को खेल के लिए काफी सपोर्ट किया जाता है। वह काफी समय से टेनिस अकादमी चला रही थी। आखिर एकदम से ऐसा क्या हुआ कि पिता ने बेटी की हत्या कर दी? ऐसे कई तरह के सवाल हैं जो पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं।

विज्ञापन

क्या टेनिस अकादमी को लेकर पिता-पुत्री के बीच बिगड़ी बात? 
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि अकादमी खोलने के बाद राधिका के पिता नाराज हो गए थे। उनका कहना था कि गांव में जब वह कभी निकलते हैं तो गांव वाले उसे बेटी की कमाई खाने संबंधी बात कहते हैं। इस बात को लेकर पिता दीपक काफी परेशान रहता था। बीते 15 दिनों से पिता व बेटी में टेनिस अकादमी को लेकर झगड़ा चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी होने पर पिता दीपक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटी राधिका की पीठ में तीन गोली मार दी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

क्या है पूरा मामला, पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
सेक्टर-57 के सुशांतलोक-2 में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11.30 बजे महिला टेनिस खिलाड़ी को उसके पिता ने तीन गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टेनिस खिलाड़ी के अकेडमी चलाने पर नाराजगी के चलते पिता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसी पीठ में गोली मार दी। राधिका यादव को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव (करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है, जोकि अपने परिवार के साथ सेक्टर-57 स्थित सुशांतलोक-2 में रहती थी। मृतका राधिका एक टेनिस अकेडमी चलाती थी और उसके पिता (आरोपी) टेनिस अकेडमी चलाने की बात से खुश नहीं थे।

मृतका के साथ टेनिस अकेडमी चलाने को बात पर हुए विवाद के चलते बृहस्पतिवार को राधिका यादव के पिता ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोली उसकी पीठ में मार दी। गोली लगने के बाद राधिका का चाचा कुलदीप और चचेरा भाई उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

राधिका ने टेनिस में कई पदक जीते
टेनिस खिलाड़ी को गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पूर्व), सेक्टर-56 थाने के प्रभारी, एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट की पुलिस टीमें घटनास्थल पहुंची। जिस घर में गोली मारी गई थी, पुलिस ने वहां पर साक्ष्य एकत्रित किए गए। मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी रखवाया गया। पुलिस जांच में पता चला कि राधिका ने टेनिस खेल में कई पदक भी जीते हैं। कुछ माह पहले कंधे में चोट लगने के कारण राधिका ने टेनिस खेलना छोड़ दिया था। इसके बाद राधिका ने वजीराबाद गांव में बच्चों को टेनिस सिखाने के लिए अकादमी शुरू की थी, लेकिन राधिका के पिता दीपक इस अकादमी को खोलने के खिलाफ थे।

बेटी की कमाई खाने की बात पर थी नाराजगी
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को निजी अस्पताल से युवती को गोली लगने की सूचना मिली तो सेक्टर-56 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत खिलाड़ी राधिका के पिता दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Radhika Yadav Murder: पिता ने क्यों की राधिका की हत्या? जांच में सामने आई वजह; गांव वालों की चुभती थी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed