फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram tea seller killed by beating with stone police probe on police chowki was 10 metre away from spot

चाय की दुकान चलाने वाले की पत्थर मारकर हत्या, चौकी से 10 मीटर दूर हुई वारदात

Mon, 31 Aug 2020 02:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम(पटौदी)
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम(पटौदी) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 31 Aug 2020 02:51 PM IST
सार

- पटौदी रोड चौकी से 10 मीटर की दूरी पर हुई वारदात
- लोगों के शोर करने पर चौकी से निकलकर आई पुलिस

विज्ञापन
Gurugram tea seller killed by beating with stone police probe on police chowki was 10 metre away from spot
चायवाले की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के पटौदी रोड चौकी से महज 10 मीटर दूरी पर चाय की दुकान चलाने वाले की अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को कंबल से ढंक दिया। मृतक के बच्चे सुबह जब पिता को उठाने आये तो पहले उसे सोया देखकर चले गए।

विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे मृतक की पत्नी आई तो उसने शव को लहूलुहान अवस्था में देखा। लोगों के शोर मचाने पर पुलिस, चौकी से बाहर आई और शव कब्जे में लिया। मूल रूप से बिहार के दरभंगा निवासी वेदनाथ झा (42) की बहन पिंकी ने बताया कि वेदनाथ पुलिस चौकी के सामने चौटाला टी स्टाल के नाम से चाय की दुकान चलाता था।
विज्ञापन


रविवार रात को वह टी स्टाल पर सो गया। सुबह करीब 7 बजे वेदनाथ के 2 बच्चे गणेश झा ओर दीपक झा दुकान पर आए और पिता को सोया देखकर वापस चले गए। सुबह करीब 11 बजे बेटी काजल और पत्नी उषा आए, जिन्होंने वेदनाथ को लहूलुहान देख शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर बाद भी जब पटौदी रोड चौकी पुलिस बाहर नहीं आई तो लोगों ने चौकी के सामने शोर मचाया। जिसके बाद पुलिस ने बाहर निकलकर घटनास्थल को सील किया और शव कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है। मौके पर अपराध शाखा को भी बुलवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed