फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram school teacher paste cello tape to shut children mouth news update

स्कूल में बच्चों के मुंह पर टेप चिपकाने के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, जानकर होगी हैरानी

Tue, 11 Dec 2018 06:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 11 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
gurugram school teacher paste cello tape to shut children mouth news update
gurugram school teacher assault kids - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-37 सी स्थित नारायणा टेक्नो स्कूल में शिक्षिका द्वारा दो बच्चों के मुंह पर टेप लगाने के मामले में शिक्षा विभाग ने मंगलवार को भी स्कूल का निरीक्षण किया और तैयार रिपोर्ट में हस्ताक्षर करवाए। रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल प्रिंसिपल ने मुंह पर टेप चिपकाने वाली शिक्षिका दीक्षा कोहली को निलंबित करने का दावा किया था, लेकिन सोमवार को शिक्षा विभाग की टीम जब स्कूल पहुंची तो उसकी उपस्थिति स्कूल रजिस्टर में दर्ज थी। जांच में यह भी सामने आया है कि स्कूल को आठवीं कक्षा तक ही मान्यता मिली हुई है, लेकिन 9वीं की भी कक्षा चल रही है।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान पाई गई कई खामियों को देखते हुए विभाग ने रिपोर्ट में स्कूल पर नियम के तहत कार्रवाई करने की बात लिखी है। रिपोर्ट को जिला उपायुक्त विनय प्रताप और चंडीगढ़ शिक्षा मुख्यालय भेज दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई चंडीगढ़ से रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलता यादव ने कहा कि स्कूल प्रबंधन की खामी निकल कर आई हैं। रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है। 

विज्ञापन

जांच में सामने आईं खामियां

सोमवार को तीन सदस्यीय जांच दल ने करीब दो घंटे तक स्कूल में दस्तावेज की जांच की थी। इसमें बच्चों के मुंह पर टेप चिपकाए जाने की पुष्टि हुई है। अटेंडेंस चेक करने के दौरान आरोपी शिक्षिका दीक्षा कोहली की घटना के बाद भी हाजिरी लगी हुई थी। जबकि स्कूल ने अध्यापिका को स्कूल से निलंबित करने की बात कही थी। वहीं स्कूल को 8वीं कक्षा तक मान्यता है, जबकि यहां पर 9वीं की कक्षा भी चल रही है, जो नियम के खिलाफ है। 

मुंह पर टेप चिपकाने वाली शिक्षिका को घटना के बाद तत्काल बर्खास्त कर दिया गया था। नियम अनुसार शिक्षिका को दो महीने की तनख्वाह देनी है। इसलिए रजिस्टर मेनटेन किया जा रहा था। शिक्षिका अब स्कूल नहीं आ रही है। -राहुल रेड्डी, स्कूल एडमिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed