फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram school murder : judicial period of accused student increased to 12 february

गुरुग्राम : निजी स्कूल के मासूम के 11वीं कक्षा के हत्यारोपी की 12 फरवरी तक बढ़ी न्यायिक अवधि

Wed, 31 Jan 2018 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 31 Jan 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
gurugram school murder : judicial period of accused student increased to 12 february
knife

भोंडसी स्थित विद्यालय में दूसरी कक्षा के छात्र प्रिंस की हत्या मामले में मंगलवार को आरोपी भोलू की अदालत में पेशी हुई। अदालत ने आरोपी की न्यायिक अवधि बढ़ाते हुए 12 फरवरी की तारीख निश्चित की है। आरोपी पक्ष द्वारा अदालत में दायर चार याचिकाओं पर 2 फरवरी को बहस होनी है।

विज्ञापन


बता दें कि भोंडसी स्थित विद्यालय में दूसरी कक्षा के छात्र प्रिंस की हत्या मामले में सीबीआई ने स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र भोलू को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी पर बालिगों की तरह मुकदमा चलाए जाने की याचिका को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद मामला बाल न्यायालय में स्थानांतरित हो गया था। जिसके बाद आरोपी को अदालत में पेश कर बाल सुधारगृह फरीदाबाद भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

gurugram school murder : judicial period of accused student increased to 12 february
d - फोटो : getty images

मंगलवार को आरोपी भोलू को अदालत में पेश किया गया। यहां आरोपी छात्र को अदालत ने 13 फरवरी तक बाल सुधार गृह भेजने के आदेश दिए थे, लेकिन 13 फरवरी को मंगलवार पड़ रहा है। मंगलवार और शुक्रवार को परिजनों को आरोपी छात्र से मिलने की अनुमति है।

ऐसे में परिजनों के आग्रह पर अदालत ने न्यायिक अवधि को 12 फरवरी कर दिया है। उधर, आरोपी पक्ष द्वारा दायर याचिकाओं पर 2 फरवरी को सुनवाई होनी है।

​आरोपी पक्ष के अधिवक्ता संदीप अनेजा ने बताया कि उनकी तरफ से छात्र पर बालिगों की तरह मुकदमा चलाए जाने, सीबीआई द्वारा उंगलियों के निशान लेने, निर्धारित समय से अधिक समय तक छात्र से पूछताछ किए जाने व पिता से छात्र के जन्म तिथि संबंधित दस्तावेज मांगे जाने की याचिका को चैलेंज किया था। इस पर 2 फरवरी को बहस होनी है। यह बहस दोपहर बाद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed