{"_id":"5fa28d978ebc3e9bee5942aa","slug":"gurugram-sadar-bazar-merchant-scuffle-with-lawyer-and-his-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार में खरीदारी करने गई महिला अधिवक्ता व उसके पति से दुकानदार ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार में खरीदारी करने गई महिला अधिवक्ता व उसके पति से दुकानदार ने की मारपीट
Wed, 04 Nov 2020 04:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 04 Nov 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में महिला व दुकानदार के बीच हो रहे झगड़े में पुलिस बुलवाना महिला अधिवक्ता व उसके पति को भारी पड़ गया। आरोप है कि दुकानदार ने अपने करीब 50 साथियों को बुलवाकर महिला अधिवक्ता व उसके पति को घेर लिया और मारपीट की। दोनों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। शहर थाना पुलिस ने महिला अधिवक्ता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पटेल नगर निवासी कावेरी अधिवक्ता हैं। सोमवार को वह अपने पति अरुण यादव के साथ सदर बाजार में खरीदारी करने गई थी। उन्होंने पाया कि चूड़ी बाजार में बनी एक जूते-चप्पल बेचने वाला दुकानदार एक महिला से धक्कामुक्की कर रहा है। इस पर उसने पुलिस बुलवाकर दुकानदार के खिलाफ गवाही दी। आरोप है कि इससे दुकानदार गुस्से में आ गया। उसने अपने करीब 50 साथियों को मौके पर बुलवा लिया और उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने गाली गलोच करते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने उन्हें धक्का दिया जिसमें वह नीचे गिर गई। इसके बाद लोगों ने उनके पति पर हमला कर दिया जिसमें वह बचते हुए जैकबपुरा की तरफ भागे और एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन