फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram police contacted J&K police and take information about accused and Terror funding

टेरर फंडिंग: जम्मू-कश्मीर से पुलिस खंगाल रही आरोपियों की कुंडली, हो सकते हैं बड़े खुलासे

Thu, 01 Nov 2018 06:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 01 Nov 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
Gurugram police contacted J&K police and take information about accused and Terror funding
Demo Pic

कश्मीर में आतंक प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास के नाम पर सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र में फंड एकत्रित करने के आरोप में पकड़े गए कश्मीरी युवकों की कुंडली खंगाली जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क साधकर आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। बुधवार को आरोपियों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार कश्मीरी युवकों को फंड एकत्रित करने के मामले में पकड़ा था। आरोपियों के पास से मिले डूसू अध्यक्ष अंकित बसौया का फर्जी लेटरहेड पाए जाने के बाद पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को टेरर फंडिंग से जोड़ते हुए जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


आरोपियों में मास्टरमाइंड युवक आमिर बीए द्वितीय वर्ष का विद्यार्थी है। जिसने फर्जी तरीके से डूसू अध्यक्ष का लेटरहेड बनाया था। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी दिल्ली के शास्त्री पार्क एरिया में शरणार्थी कैंपों में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंक प्रभावित क्षेत्र के नाम पर फंड एकत्रित कर रहे थे।

वे कश्मीर में आतंक प्रभावित क्षेत्र के नाम पर फंड एकत्रित कर रहे थे। पांच दिन की रिमांड में हालांकि पुलिस के हाथ टेरर फंडिंग से जुड़े कोई ठोस सुराग नहीं लग सके हैं, लिहाजा पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों आरोपियों की कुंडली खंगालने के लिए जेएंडके पुलिस की मदद ले रही है।

सेक्टर-9ए थाना प्रभारी सुदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों के दस्तावेज के वैरिफिकेशन के लिए जेएंडके पुलिस से संपर्क साधा गया है। जिसके बाद ही ठोस बात निकलकर सामने आएगी। बुधवार को आरोपियों की रिमांड पूरी होने के बाद सभी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed