फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurugram police commissioner said that police didn't thought ashok is accused

गुरुग्राम पुलिस आयुक्त ने कहा- 'हमने नहीं माना था कंडक्टर अशोक को आरोपी..'

Wed, 07 Feb 2018 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 07 Feb 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
gurugram police commissioner said that police didn't thought ashok is accused
CRIME SCENE

प्रिंस हत्याकांड मामले में सोमवार को सीबीआई ने अदालत में पार्ट चार्जशीट दायर कर दी है। इसमें सीबीआई ने गुरुग्राम पुलिस की थ्योरी को नकारते हुए बस कंडक्टर अशोक को क्लीन चिट दे दी है।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार  बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि  पुलिस ने भी अशोक को आरोपी नहीं माना था। उनकी जांच प्रारंभिक अवस्था में थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान यदि पाया जाता कि अशोक ने हत्या नहीं की तो उसे छोड़ दिया जाता। हालांकि, उनका कहना है कि सीबीआई की सिफारिश पर एसआईटी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक ने पूछताछ में कबूला था जुर्म

gurugram police commissioner said that police didn't thought ashok is accused
क्राइम सीन

पुलिस आयुक्त ने मंगलवार को बताया  कि सीबीआई की ओर से अदालत में दायर की गई चार्जशीट को उन्होंने नहीं पढ़ा है। ऐसे में वह यह नहीं कह सकते कि चार्जशीट में क्या रिपोर्ट तैयार की गई है।

मामले की जांच के शुरुआती दौर में पुलिस ने अशोक को हिरासत में लिया था, जिसने पूछताछ में जुर्म कबूल किया था। उससे पूछताछ जारी थी।

साथ ही मामले में जांच भी जारी थी कि मामला सीबीआई को ट्रांसफर हो गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सीबीआई ने छात्र को आरोपी माना है। सीबीआई को छात्र के खिलाफ सबूत मिले हैं। ऐसे में अभी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर होना बकाया है। 

9 सितंबर को अशोक को ही मुख्य आरोपी बताया था

gurugram police commissioner said that police didn't thought ashok is accused
murder

गौरतलब है कि 9 सितंबर को पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने पत्रकारवार्ता का आयोजन कर अशोक को ही मुख्य आरोपी बताया था। साथ ही  पुख्ता सबूत होने का दावा किया था।

एक सप्ताह में चार्जशीट दायर करने की बात भी कही थी।  पुलिस आयुक्त से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब तक उनके पास पुख्ता सबूत न हो जाते, वे चार्जशीट दाखिल न करते। जांच टीम पर कार्रवाई करने के सवाल पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि अभी किसी पर भी कार्रवाई करने का आधार उनके पास नहीं है।

सीबीआई या अदालत द्वारा मामले में जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की जाती है तो कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई चाहे विभागीय हो अथवा कानूनी तौर पर इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed