फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram man beaten brutally also shot for marrying inter cast girl

अंतरजातीय विवाह कर पत्नी को लेकर मायके पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला, बुरी तरह पीटा, गोली भी चलाई

Wed, 11 Nov 2020 10:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 11 Nov 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Gurugram man beaten brutally also shot for marrying inter cast girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रेम विवाह से गुस्साए पांच लोगों द्वारा ऑनर किलिंग के प्रयास का मामला सामने आया है। विवाह से गुस्साए लोगों ने युवक को बुरी तरह पीटकर उस पर गोली भी चलाई। हालांकि गोली उसे छूते हुए निकल गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी बादशाहपुर थाना पुलिस को देते हुए घायल को सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां घायल की हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूल रूप से अलवर राजस्थान निवासी राहुल गांव भोंडसी में रहते हैं। उनके भाई आकाश ने करीब पांच महीने पहले गांव बादशाहपुर की युवती से अंतरजातीय विवाह किया था। आकाश के प्रेम विवाह करने से बादशाहपुर निवासी मोहित, लालू उर्फ धर्मेंद्र, रवि, द्वारका दिल्ली निवासी पवन, फरीदाबाद के गांव भाकरी निवासी अजय काफी गुस्से में थे और उन्होंने गांव बादशाहपुर में आने पर आकाश को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

8 नवंबर को आकाश अपनी पत्नी को लेकर अपने ससुराल गया था। यहां पांचों ने आकाश को घेर लिया और डंडों व रॉड से पिटाई करने लगे। आरोप है कि रवि व लालू ने आकाश पर गोली भी चलाई। गनीमत यह रही कि गोली आकाश को छूते हुए निकल गई। 

मौके पर पहुंचे राहुल ने शोर मचाया जिस पर लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। राहुल ने अपने भाई को लोगों की मदद से सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल पहुंचाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। चिकित्सकों ने जांच के उपरांत आकाश की हालत को गंभीर देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आकाश के बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए पुलिस को बयान नहीं लेने दिए। इस पर पुलिस ने राहुल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले में बादशाहपुर थाना प्रभारी ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed