गुरुग्रामः बसौड़ा की पूजा कर लौटे बेटे-बहू पर कांग्रेस नेता ने पत्नी संग तलवार से किए कई वार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम से सटे रिठौज गांव में उस वक्त सनसनी मच गई जब कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने अपने बेटे-बहू पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बेटे-बहू की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
गुरुग्राम में अपनी बहन की भात समारोह में जाने से गुस्साए कांग्रेस प्रदेश सचिव ओमबीर ने सोमवार सुबह अपने बेटे (24) राहुल व बहू मोनिका (21) पर तलवार से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर अवस्था में बादशाहपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वारदात के वक्त ओमबीर की पत्नी बाला भी मौके पर मौजूद थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
ओमबीर की भाई बहन से भी नहीं है बोलचाल
ओमबीर का अपने भाई व बहन से विवाद है जिसके कारण उनकी आपस में बोलचाल नहीं है। वर्तमान में ओमबीर सोहना के हरि नगर में रह रहा है जबकि राहुल अपनी पत्नी मोनिका के साथ गांव रिठौज में रहता है।
ओमबीर बेटे राहुल को भी अपनी बुआ से बात करने से मना करता था, लेकिन वह नहीं माना, जिससे ओमबीर व बाला काफी गुस्सा हो गए थे। आरोप है कि कुछ समय पहले राहुल की मोनिका से शादी हो गई।
ओमबीर मोनिका के परिजनों को दहेज के लिए परेशान करने लगा था, जिसका राहुल ने विरोध किया। इससे ओमबीर और अधिक गुस्सा हो गया।
तलवार से मोनिका और राहुल को किया लहूलुहान
सोमवार सुबह राहुल व मोनिका बासौड़ा पूजन करने के लिए गांव के चौराहे पर गए थे। वापस लौटे तो पाया कि ओमबीर व बाला उसके घर में मौजूद हैं। घर पहुंचते ही ओमबीर व बाला ने मोनिका व राहुल से मारपीट करते हुए दोनों पर तलवार से कई वार किए।
घटना में राहुल व मोनिका लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। घटना का शोर सुनकर पड़ोसी बाहर आए तो आरोपी वारदात स्थल से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि घायलों की हालत गंभीर है।