फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram Business man cheated by fraudster for providing loan

पांच लाख का लोन दिलाने के बहाने साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने सुनाई आपबीती 

Thu, 18 Jul 2019 05:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 18 Jul 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Business man cheated by fraudster for providing loan
सांकेतिक तस्वीर

गुरुग्राम में एक युवक को पांच लाख का लोन देने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेक्टर-5 निवासी चंद्रपकाश बीते साल अपना कारोबार शुरू करने के लिए पांच लाख के लोन के लिए बैंकों के चक्कर काट रहा था। इसी दौरान 17 अक्तूबर 2018 को युवक के मोबाइल पर किसी मंजीत नामक शख्स ने कॉल किया। उसने बताया कि वह आसान किश्तों में लोन दिला देगा, लेकिन लोन की पहली किश्त उसे देनी होगी।
विज्ञापन


चंद्रप्रकाश ने इस पर सहमति जाहिर करते हुए पांच लाख के लोन पर प्रक्रिया शुरू कर दी। आरोपी ने बताया कि पांच लाख के लोन के लिए 8333 रुपये की 60 किश्तें बनेंगी। बातचीत के आधार पर पीड़ित ने लोन की पहली किश्त आरोपी के खाते में जमा करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गंगाधर नामक युवक ने कॉल करके बताया कि लोन की प्रक्रिया शुरू हो गई है इसमें प्रोसेसिंग फीस के रूप में एक लाख की राशि जमा करानी होगी। पीड़ित ने 22 अक्तूबर को यह राशि भी जमा करा दी। आरोपी ने फिर कॉल करते हुए बताया कि उसे एक लाख की राशि और जमा करानी होगी जो लेजर अकाउंट के माध्यम से लोन की राशि के साथ वापस मिल जाएगी। 

इसी तरह आरोपियों के अलग-अलग बहानों पर पीड़ित ने साढ़े चार लाख रुपये बैंक खाते में जमा करा दिए, इसके बाद भी जब लोन पास नहीं हुआ तो पीड़ित को शक हुआ। उसने आरोपियों को कॉल कर के जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने फोन बंद कर दिया।


पीड़ित ने इसके बाद साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी के बैंक खाते की डिटेल खंगाली जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed