फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   guru randhawa to perform in asia's biggest festival

एशिया के सबसे बड़े बॉलीवुड म्यूजिक फेस्टिवल में गुरु रंधावा, रफ्तार देंगे प्रस्तुति

Sun, 07 Jan 2018 10:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Jan 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
guru randhawa to perform in asia's biggest festival
guru randhawa

एशिया के सबसे बड़े बॉलीवुड म्यूजिक फेस्टिवल, गाना बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट (बीएमपी) दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी कर रहा है। 2016 में अपने पहले सीजन में जबर्दस्त सफलता हासिल करने के बाद, गाना बीएमपी अपने दूसरे सीजन में राजधानी में वापसी कर रहा है।

विज्ञापन


गाना बीएमपी का आयोजन इवेंट कैपिटल (लक्ष्य मीडिया ग्रुप की एक कंपनी) और टीएम टैलेंट मैनेजमेंट द्वारा किया जा रहा है। इस फेस्टिवल का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम ग्राउंड्स में 27 और 28 जनवरी 2018 को किया जायेगा।
विज्ञापन


दूसरा सीजन पहले की तुलना में और अधिक भव्य होगा। इसमें सूफी, पंजाबी, कॉमर्शियल बॉलीवुड, इंडी-पॉप, फंक, रॉक कव्वावली जैसी मशहूर संगीत विधाओं में लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इसमें बॉलीवुड म्यूजिक के कई और रंग भी होते हैं। गाना बीएमपी के दूसरे सीजन में, बॉलीवुड संगीत के प्रशंसकों को 50 से अधिक कलाकारों को देखने का मौका मिलेगा। ये सभी कलाकार कई जोनर में मल्टी-स्टेज फॉर्मेट में लाइव परफॉर्म करेंगे।

इस फेस्टिवल में बेनी दयाल और फंक्टु एशन एफटी. द हॉर्न फ्लेटक्से जो कि असम फोक-फ्यूजन सीन के नये युग का सितारा है द्वारा विशेष रूप से तैयार ऐक्ट दिखाया जायेगा। बॉलीवुड सिंगर पैपॉन, रैपर रफ्तार भी फेस्टिवल में परफॉर्म करेंगे।

दिव्य कुमार, मोहम्मद इरफान और शेफाली अल्वेयर्स की तिकड़ी का विशेष गिग भी होगा जो अपने मशहूर गानों पर परफॉर्म करेंगे जिसे बॉलीयूथ नाम विशेष रूप से तैयार ऐक्ट के तहत बनाया गया है। बीएमपी में सूफीवाद भी नजर आयेगा जिसमें चर्चित धार्मिक एवं सूफी गायिक रिचा शर्मा एवम् नूरान सिस्टर्स को भी देखने का मौका मिलेगा। 

गायक, कंपोजर पैपॉन ने कहा, “मैं गाना बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट का हिस्सा् बनकर काफी उत्सा्हित हूं। दिल्ली की मेरे दिल में खास जगह है और मैं राजधानी में मेरे फैन्स् के लिए परफॉर्म करने के लिए बेताब हूं। बॉलीवुड सबको एक करने वाला बल है जोकि देश के सभी हिस्सों को एक साथ जोड़ता है।” 

गायक, गीतकार और कंपोजर बेनी दयाल ने कहा, “यह पहली बार है जब मैं बीएमपी में परफॉर्म करूंगा। यह बहुत अनूठा और रोचक आइपी है जिसे इवेंट कैपिटल एवं टीएम टैलेंट मैनेजमेंट द्वारा तैयार किया गया है।


यह सभी बॉलीवुड संगीत प्रेमियों को उनके पसंदीदा गायकों की परफॉर्मेंसेस का लाइव अनुभव करने का मौका देगा। यह बॉलीवुड के सभी रंगों को एक ही फेस्टिवल में लाने का प्रयास कर रहा है जिसे पहले कभी नहीं किया गया है। यह दिल्लीं में परफॉर्म करने का एक बेहतरीन आनंद होगा।” 

शो के टिकटः ीhttps://in-bookmyshow.com/festival/bollywood-music-project 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed