फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guru Gobind Singh Ji's 350 th Festival of Lights at the 3 special train leaving for Patna Sahib

गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 वें प्रकाश पर्व पर 3 विशेष ट्रेन पटना साहिब के लिए रवाना

Tue, 03 Jan 2017 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jan 2017 11:48 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh Ji's 350 th Festival of Lights at the 3 special train leaving for Patna Sahib
- फोटो : self

श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के 350 वें प्रकाश गुरु पर्व में शामिल होने के लिए पांच हजार श्रद्धालुओं को लेकर तीन विशेष ट्रेन पटना साहिब के लिए रवाना हुई। दिल्ली सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके और महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सफदरजंग स्टेशन से विशेष ट्रेनों को रवाना किया।

विज्ञापन


जीके ने इस अवसर पर कहा कि संगतों में गुरु साहिब के जन्म स्थान के दर्शन के लिए भारी उत्साह है। लगभग 5 हजार सीटों के लिए करीब 15 हजार संगातों ने टिकट हासिल करने की कोशिशें की थी। कमेटी ने स्थानीय कमेटी सदस्यों की लिस्ट को आधार बनाकर पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत पर ज्यादा से ज्यादा संगतों को भेजने, लंगर और रिहाइश के लिए प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली कमेटी द्वारा निशुल्क करवाई जा रही इस यात्राकी जानकारी देते हुए जीके ने तीन स्थानों कानपुर, इलाहाबाद और मुगल सराय में लंगरों का प्रबंध  करने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सिरसा ने कहा कि दिल्ली कमेटी ने संगतों को शताब्दी समागमों के साथ जोड़ने के लिए सुबह सात बजे, सुबह 11 बजे और दोपहर 2 बजे तीन ट्रेनों में श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं देकर पटना साहिब के लिए रवाना किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed