{"_id":"64d7966110a1e58e7c0ebef8","slug":"youth-vandalized-the-cafe-in-sector-59-with-sticks-and-rods-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12168-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर 59 में कैफे में युवकों ने लाठी-डंडों से की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर 59 में कैफे में युवकों ने लाठी-डंडों से की तोड़फोड़
विज्ञापन
सेक्टर 59 में कैफे में युवकों ने लाठी-डंडों से की तोड़फोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर 65 थाना क्षेत्र के सेक्टर 59 में स्थित एक कैफे में देर रात करीब दो बजे कुछ युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। हमला कर युवकों ने कैफे को काफी नुकसान पहुंचाया। मौके पर युवक-युवती घबराकर इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे। पुलिस को अभी किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
तोड़फोड़ की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो रात 1.51 बजे का है। इसमें चार-पांच युवक हाथ में लाठी-डंडे लेकर कैफे के अंदर घुस रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कुर्सी मेज को तोड़ दिया। दो मिनट तक वह वहां तोड़फोड़ करते रहे। यहां मौजूद बाउंसरों ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। सेक्टर 65 थाना पुलिस के अनुसार उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।