फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth should contribute to building a developed India: Nabin

विकसित भारत बनाने में योगदान दें युवा : नबीन

Tue, 13 Jan 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth should contribute to building a developed India: Nabin
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की युवाओं से अपील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि हमारे प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद ने हमेशा युवा शक्ति पर भरोसा किया है। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि जब-जब देश आगे बढ़ेगा और नई ऊंचाइयों को छुएगा उस ऊंचाई का नेतृत्व युवा करता दिखाई देगा।
युवाओं से अपील की कि देश का युवा विकसित भारत बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत विजन को पूरा करने में अपना योगदान दें। वह रविवार को गुरुग्राम में स्वामी विवेकानंद जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले गुरुग्राम पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और खेल मंत्री गौरव गौतम ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

बॉक्स



भाजपा में वंशवाद की नहीं, कर्मठता और योग्यता की पूजा होती है : मुख्यमंत्री



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज विवेकानंद की जन्म जयंती का दिन हमारे लिए गर्व का दिन है। उन्होंने मां शीतला और गुरु द्रोण की पवित्र धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से हरियाणा के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की आत्मा को विश्व मंच पर स्थापित किया। भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक संन्यासी नहीं, बल्कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि युवाओं को खुद पर विश्वास होना चाहिए। भगवान भी उस व्यक्ति की ही सहायता करते हैं जिनका खुद पर विश्वास हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन सभी युवाओं को विवेकानंद जी के शब्दों उनके चरित्र और जीवन को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को सरकार और संगठन का बड़ा अनुभव है। वह युवाओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में है। उन्होंने कहा कि भाजपा में वंशवाद की नहीं कर्मठता और योग्यता की पूजा होती है। हमारी सरकार ने 11 वर्षों में हरियाणा की राजनीति की एक नई तस्वीर बनाई है। एक लाख 80 हजार से अधिक युवाओं को नौकरियां देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed