{"_id":"68e26f934184d882c10bda1f","slug":"youth-should-connect-with-digital-portals-created-by-the-government-dc-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69038-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की ओर से बनाए गए डिजिटल पोर्टलों से जुड़ें युवा : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की ओर से बनाए गए डिजिटल पोर्टलों से जुड़ें युवा : डीसी
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं व नीतियों की ले सकते हैं जानकारी, माईजीओवी, माई भारत और पीएम इंटर्नशिप पोर्टल बन रहे नए अवसरों के द्वार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उपायुक्त अजय कुमार ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बनाए गए डिजिटल पोर्टलों से जुड़कर सरकारी योजनाओं व नीतियों की जानकारी प्राप्त करें और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
डीसी ने कहा कि अब सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए पारंपरिक माध्यमों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं जो न केवल योजनाओं की जानकारी देते हैं बल्कि नागरिकों को नीति निर्माण और संवाद का अवसर भी प्रदान करते हैं। इनमें सबसे प्रमुख है माईजीओवी (MyGov), जो नागरिकों को सरकार के साथ जोड़कर गुड गवर्नेंस में भागीदारी सुनिश्चित करता है। यहां लोग चर्चाओं, सर्वे, पोल, क्विज और ऑन-ग्राउंड गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं।
माई भारत युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज में योगदान का अवसर देता है, जबकि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल युवाओं को व्यावहारिक अनुभव और कौशल विकास के जरिये कॅरिअर निर्माण में मदद करता है।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि ये प्लेटफॉर्म युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और नीति निर्माण में योगदान देने का बेहतरीन अवसर दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं से इनका अधिकतम लाभ उठाने और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।