फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth shot dead in broad daylight for revenge

बदला लेने के लिए दिन दहाड़े युवक की गोली मार कर हत्या

Fri, 03 Sep 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in broad daylight for revenge
गुरुग्राम। शीतला माता मंदिर के गेट के ठीक सामने दो अज्ञात लोगों ने युवक अन्नू (18) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे वारदात को अंजाम देकर पिस्तौल लहराते हुए स्कूटी से फरार हो गए। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर हत्या के मामले में गवाह रहे शुभम व उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर शीतला माता मंदिर के गेट के बाहर दस बारह महिलाएं बैठकर भिक्षा मांग रहीं थीं। इसी दौरान अन्नू उधर से गुजर रहा था। सड़क पर काफी चहल-पहल थी। इसी बीच एक युवक ने पीछे से अन्नू का नाम लेकर बुलाया। उसके पीछे मुड़ते ही उसने सिर पर गोली मारी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर ने टहलते हुए सड़क पार की और वहां पहले से स्कूटी पर बैठे एक युवक के साथ फरार हो गया। गेट पर तैनात गार्ड मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी सेक्टर पांच थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान की। उसी के बाद मृतक के बड़े भाई मनीष के बयान पर हत्या के मामले में गवाह रहे शुभम व उसके अज्ञात दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

रेकी कर वारदात को दिया अंजाम
जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे साफ जाहिर है कि पहले से रेकी की गई थी। वह कब आता है और कहां जाता है। जिस तरह से एक गोली मार कर उसकी हत्या को अंजाम दिया गया है। उसी तरह से पुलिस को गुमराह करने के लिए बदमाश उसका मोबाइल भी साथ ले गए। हत्या के आरोपी के भीड़-भाड़ में गोली चलाने और निकल जाने से साफ है कि आरोपी शातिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार रुपये के लेन-देन में अन्नू ने की थी हत्या
गुरुग्राम। पुलिस को छानबीन करने पर पता चला है कि 28 मई 2020 को थाना शिवाजी नगर क्षेत्र में गांधीनगर निवासी मनन गुर्जर की हत्या के आरोप में अन्नू को हिरासत में लेकर पहले फरीदाबाद उसके बाद करनाल स्थित बाल सुधार गृह में भेजा गया था। हत्या का कारण दोस्त मनीष, दुष्यंत व अन्य से 10 हजार रुपये के लेन-देन का विवाद रहा था। जिस समय मनन की हत्या हुई थी, उस समय वह शिवाजी पार्क कॉलोनी में अपने दोस्त की मोबाइल की दुकान पर था। तभी दूसरे पक्ष के युवक वहां पहुंचे और आते ही गोली मार दी थी। वारदात के अगले ही दिन तीन आरोपियों को पालम विहार क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। जिनकी पहचान गांधी नगर कॉलोनी निवासी भानू शर्मा उर्फ ढिलू, शिव नगर कॉलोनी निवासी अन्नू और मनीष के तौर पर हुई। पूछताछ में पता चला कि वारदात के दौरान इनके साथ दुष्यंत भी था। जिसके बाद अन्य आरोपियों को भी पुलिस टीम ने बाद में गिरफ्तार किया था।
रक्षाबंधन पर जेल से बाहर आया था
सालभर पहले नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेजा गया था। जहां पर उसकी उम्र 18 साल होने के बाद करनाल के बाल सुधार गृह में भेज दिया था। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि अन्नू के दो और भाई हैं। बड़ा भाई मनीष जो शीतला माता मंदिर के पास एक प्रसाद की दुकान पर काम करता है। कुछ दिन पहले ही गवाही पर शुभम मुकर गया था। जिसके बाद रक्षाबंधन पर वह बाहर आया था।

सीसीटीवी कैमरा मिला बंद
शीतला माता मंदिर के सामने घटनास्थल के पास लगे कैमरे बंद हैं। पुलिस को थोड़ी दूर पर लगे कैमरे में प्रसाद की एक दुकान पर कोई भागता नजर आ रहा है। उसमें भी उसे ठीक से नहीं पहचाना जा सका है। मंदिर के ठेके से जुड़े अजीत कटारिया ने बताया कि मंदिर प्रबंधन की ओर से कैमरा लगाया जाना चाहिए। यहां पर रोजाना हजारों लोग आते हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाय।
शीतला माता मंदिर के सामने युवक की हुई हत्या के मामले में आरोपी की पहचान हो गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा।
दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed