फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth parliament program organized

Gurugram News: युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Thu, 07 Aug 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Youth parliament program organized
गांव अगोन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। उपमंडल फिरोजपुर झिरका के गांव अगोन में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगोन में राजकीय अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान मालब के तत्वाधान में युवा संसद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।


युवा सांसद निर्णायक मंडल अधिकारियों में गेटी फिरोजपुर नमक से डाक्टर संजय कुमार, फनेंद्र गुप्ता, गिरधारी लाल ने युवा संसद कार्यक्रम की गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। युवा सांसद गतिविधियों को अमली जामा पहनाने में संस्कृत अध्यापक बृजेश कुमार व इतिहास प्रवक्ता लोकेश कुमार शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। इनके नेतृत्व में स्कूली छात्रों और छात्राओं ने युवा संसद के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विपक्ष की नेता मीनाक्षी द्वारा महिला सुरक्षा, कर्मचारियों की पेंशन, रेलवे निजीकरण और किसानों की समस्या के मुद्दे उठा कर प्रधानमंत्री और सरकार को घेरा गया। दूसरी ओर प्रधानमंत्री के रूप में नैतिक कुमार द्वारा अच्छे से विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया गया और लोकसभा अध्यक्ष कुमारी कुमकुम के द्वारा सदन की व्यवस्था भली भांति संभाली गई। विदेशी प्रतिनिधि के रूप में सानिया और मिस्कीना ने भी भारतीय संसद की कार्यप्रणाली को समझा गया। निरीक्षक फनेंद्र भूषण और प्राचार्य आलम दीन ने बच्चों की सराहना की। इस अवसर पर बृजेश कुमार संस्कृत अध्यापक, लोकेश शर्मा इतिहास प्रवक्ता, प्रदीप कुमार हिंदी अध्यापक हरिकृष्ण शर्मा, देवानंद अंग्रेजी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed