फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth injured due to auto overturn, died during treatment

ऑटो पलटने से युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 28 Jan 2022 05:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
Youth injured due to auto overturn, died during treatment
बादशाहपुर। सेक्टर- 62 रेड लाइट के पास तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो के पलटने से चालक सहित पांच लोग घायल हो गए थे। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी अभिमन्यु के रूप में हुई। मृतक के दोस्त की शिकायत पर सेक्टर -65 थाना पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संतोष कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को उसके साथ अभिमन्यु और अरुण ठाकुर, सिकंदर से काम करके सेक्टर-65 आ रहे थे। उसने बताया कि उन्होंने सेक्टर-52 से ऑटो लिया। जिसमें तीनों आगे ही ऑटो चालक के साथ बैठ गए थे। सेक्टर-62 की रेड लाइट के पास तेज रफ्तार होने की वजह से ऑटो पलट गया । जिसकी वजह से चार लोगों को चोट आई, लेकिन अभिमन्यु गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में एम्स में भर्ती करवाया। जहां पर अभिमन्यु की इलाज के दौरान मौत हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed