फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth dies after swallowing poisonous substance

Gurugram News: जहरीला पदार्थ निगलने से युवक की मौत

Mon, 29 Sep 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after swallowing poisonous substance
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना के अंतर्गत गाडौली गांव में किराये के कमरे में शनिवार की रात एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। परिजनों की मांग पर रविवार को डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतक युवक की पहचान बस्ती (उत्तर प्रदेश) के डड़वा गांव निवासी चंद्रजीत (23) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चंद्रजीत की अभी शादी नहीं हुई थी और करीब 10 माह पहले वह गुुरुग्राम आया था। यहां एक निजी कंपनी में काम करता था और गाडौली गांव में किराये के कमरे में रहता था। जांच अधिकारी अत्तर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed