{"_id":"6ac636049ff9d9a2cf0597b9","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-in-sohna-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103498-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
-दमदमा मार्ग पर पैदल जा रहा था युवक, हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। दमदमा मार्ग पर मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों के नहीं पहुंचने के कारण खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।
मध्यप्रदेश के पत्थर गुआ गांव निवासी महेश उर्फ पठान करीब 32 वर्ष से सोहना में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। वह वर्तमान में सुशील नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। मंगलवार देर शाम वह दमदमा मार्ग पर सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायल महेश को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।