{"_id":"5da0c3318ebc3e014f25eed5","slug":"youth-detrail-in-front-of-beer-shop-gurgaon-news-noi466761069","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेके के बाहर युवक की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेके के बाहर युवक की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के ठेके के बाहर युवक की गला रेतकर हत्या
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे सेक्टर-109 स्थित शराब के ठेके के बाहर बृहस्पतिवार देर रात को अपने दोस्त के साथ बीयर पी रहे हाउसकीपिंग कर्मचारी की तीन अज्ञात युवकों ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बीच-बचाव के लिए आए दोस्त पर भी हमलवारों ने नुकीले हथियार से हमला कर घायल कर दिया। खुद को बचाने के लिए कर्मचारी ने गंभीर हालत में भी 400 मीटर तक दौड़ लगाई, लेकिन लुम्बिनी सोसायटी के गेट के आगे गिर गया। सूचना के बाद पुलिस, फारेंसिक और डॉग स्क्वायड यूनिट मौके पर पहुंची। बजघेड़ा थाना पुलिस ने पिता अजय पासवान के बयान पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक, बिहार के रघुनाथपुर निवासी अजय पासवान अपने तीन बेटों और परिवार के साथ निहाल कॉलोनी में किराये पर रहते है। वह अपने दो बेटों शिवा व सुशील (20) के साथ रियल इस्टेट कंपनी में हाउसकीपिंग का काम करते हैं। बृहस्पतिवार को दोनों बेटों को तनख्वाह मिली थी। शाम को घर आने के बाद छोटा बेटा सुशील अपने दोस्त विजय से मिलने के लिए चला गया। दोस्त विजय ने बताया कि वह और सुशील सेक्टर-109 टी प्वॉइंट के पास सुनसान जगह पर बीयर पी रहे थे। बीयर खत्म होने के बाद दोबारा वह ठेके पर गए और एक-एक बीयर लेकर वहीं पीने लगे। उसके मुताबिक, इतने में हथियारों के साथ तीन युवक आए और उन्होंने सुशील के गले पर धारदार हथियार से वार किया। विजय के बीच बचाव पर आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। अचानक हमला देखकर ठेके पर भी अफरातफरी मच गई। खून से लथपथ हालत में सुशील खुद को बचाने के लिए लुम्बिनी सोसायटी की ओर भागा, करीब 400 मीटर भागने के बाद सोसायटी के गेट के आगे उसने दम तोड़ दिया। सोसायटी के बाहर अचानक युवक के गिरने से सिक्योरिटी गार्ड और रिहायशी लोग सहम गए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों समेत आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में कोई पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से किसी पर शक नहीं जताया गया है। बजघेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक के मुताबिक, आरोपियों की शिनाख्त के लिए जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
सोसायटी के लोगों ने पुलिस चौकी की उठाई मांग
घटना के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित लुम्बिनी सोसायटी के लोगों ने पुलिस आयुक्त से सेक्टर-109 के आसपास पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यहां कई बार आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। रात को सोसायटी के बाहर निकलने से भी लोगों को डर लगने लगा हैं।