फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth Congress held a torchlight rally to protest the arrest of Congress leaders.

Gurugram News: कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस

Thu, 23 Jul 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress held a torchlight rally to protest the arrest of Congress leaders.
पेपर लीक मामले पर भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप, कार्रवाई वापस लेने की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली में पेपर लीक मामले और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को हरियाणा युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला। प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में निकाला गया जुलूस भीम नगर चौक से शुरू होकर सेक्टर-4 और सेक्टर-7 चौक सहित विभिन्न मार्गों से गुजरा।
इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर छात्रों के हित में आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक है। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रभारी खुशबू शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक जैसे मामलों पर जवाब देने के बजाय विरोध करने वालों को निशाना बना रही है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की भी आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने कहा कि संगठन इस कार्रवाई की निंदा करता है और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रखेगा। जुलूस के समापन पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में गजेंद्र चौहान, मोहित मलिक, तन्मय चौधरी, शुभम सैनी, अजय हुड्डा, अमृत उल्लावास, विक्रम कटारिया, शिव प्रताप और गौतम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed