फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth caught with heroin worth Rs 12 lakh

Gurugram News: 12 लाख रुपये की हेरोइन सहित युवक काबू

Sun, 23 Feb 2025 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Youth caught with heroin worth Rs 12 lakh
तावड़ू। उपमंडल की सहसोला पंचायत में मादक पदार्थ हेरोइन बेचने आए एक नशा तस्कर को सीआईए ने टीम ने दबोचा लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस की सख्ती के चलते नशा तस्कर को कोई खरीदार नहीं मिला था। जब वह लौटने लगा तो ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दे दी। सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को दबोच लिया। आरोपी की पहचान अतुल कुमार निवासी नियामतपुर थाना अजीतमल जिला औरैया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। इससे 262 ग्राम हीरोइन की मिली है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपये है। तावड़ू सीआईए प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की रात अपराध की रोकथाम हेतु एक टीम शिकारपुर मोड पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि अतुल कुमार नशीले पदार्थ की तस्करी में संलिप्त है, जो पीपाका पाटूका गांव के मोड पर मादक पदार्थ बेचने के लिए खड़ा है। सूचना के मुताबिक टीम ने दबिश देकर युवक को दबोच लिया। तावड़ू सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed