फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth attacked with sticks and clubs following an altercation; three arrested.

Gurugram News: कहासुनी में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, तीन गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sticks and clubs following an altercation; three arrested.
- खाना जल्दी पैक करने को लेकर हुआ था विवाद, सेक्टर-14 थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजीव नगर इलाके में खाना लेने गए दो युवकों पर कैफे संचालक और उसके साथियों द्वारा लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान झज्जर के खानपुर खोरडा निवासी अंकुर, पंजाब के होशियारपुर निवासी दीपक और नरेश कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
मूलरूप से झज्जर के रोहद गांव निवासी सोनू सैनी गुरुग्राम की एक इंटरनेट कंपनी में नौकरी करता है। सोनू ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 1:30 बजे वह दोस्त रवि के साथ श्याम रसोई पर खाना लेने गया था। वहां डेली बाइट कैफे के एक कर्मचारी ने कथित तौर पर शराब के नशे में उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर कैफे संचालक अंकुर अपने चार-पांच साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और दोनों युवकों के साथ मारपीट की। सोनू का आरोप है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। वारदात के दौरान बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से एक युवक के पहुंचने और उसके पुलिसकर्मी होने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खाना जल्दी पैक करने को लेकर हुई थी कहासुनी-
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात खाना जल्दी पैक करने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के बाद शिकायतकर्ता और उसके साथी के साथ मारपीट की गई। पुलिस आरोपों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed