फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth attacked with beer bottle on suspicion of taking photo

Gurugram News: फोटो लेने के शक में युवक पर बीयर की बोतल से हमला

Mon, 23 Jan 2023 04:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with beer bottle on suspicion of taking photo
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। एमजी रोड पर 19 नवंबर को युवती ने फोटो लेने के शक में युवक पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। युवती ने साथी के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट की। परिजनों ने घायल को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया। युवक का कहना है कि डर की वजह से पहले पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। पीड़ित रोहित की शिकायत पर डीएलएफ थाना पुलिस ने सोमवार को युवती और उसके साथी को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से राजस्थान के रोहित (21) ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के ओखला में झुग्गी झोपड़ी में रहता है। वह 19 नवंबर को अपनी पत्नी व बड़े भाई शिवम के साथ दोस्त अंकित के जन्मदिन पर पार्टी करने अगोरा बिल्डिंग में गए थे। पार्टी करके देर रात करीब तीन बजे जब वह घर जाने के लिए बिल्डिंग की बेसमेंट में पहुंचे। यहां परिवार के सभी लोग मिलकर सेल्फी ले रहे थे। बेसमेंट में पहले से ही अस्मिता नामक एक युवती व उसका साथी विवेक मौजूद थे।
विज्ञापन

रोहित ने पुलिस को बताया कि अचानक ही अस्मिता ने उस पर यह कहते हुए उस पर हमला बोल दिया कि उसने उसकी फोटो ली है। जबकि उसने कोई फोटो नहीं ली थी। उसने अपना फोन भी उन्हें चेक करने को दिया। उसने युवती को काफी समझाना चाहा, मगर तभी युवती के साथ विवेक ने अचानक उसे पीछे से पकड़ लिया और अस्मिता ने हाथ में ली हुई बीयर की बोतल उसकी आंख पर दे मारी। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित के भाई शिवम ने बीच-बचाव किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। भाई ने दोस्त के साथ मिलकर घायल को एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed