फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Youth arrested for allegedly selling bank account to cyber fraudsters.

Gurugram News: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for allegedly selling bank account to cyber fraudsters.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। पुलिस ने परिचित बनकर 52 हजार रुपये की ठगी करने वाले साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी 26 साल का सुनील गुर्जर राजस्थान के दौसा जिले के बनवाड़ा का बास का रहने वाला है। साइबर क्राइम थाना वेस्ट की टीम ने आरोपी को बृहस्पतिवार को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है।

मामले में साइबर क्राइम थाना वेस्ट पुलिस को शिकायत 24 मई को एक महिला ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि 27 अप्रैल को महिला को एक व्यक्ति ने कॉल की। कॉल करने वाले ने महिला के पिता का परिचित बनकर बात की। आरोपी ने महिला को कहा कि आपके पिता ने कुछ रुपये ट्रांसफर करने को कहा है। आरोपी ने महिला के पास रुपये भेजने के फर्जी मैसेज भेज दिए। आरोपी ने कहा कि गलती से अधिक रुपये भेज दिए तो वे रुपये मुझे वापस कर दो। महिला ने झांसे में आकर 52 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि महिला के बैंक खाते में तो रुपये आए ही नहीं थे, तब ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना वेस्ट की टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

मामले में जांच करते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया है। इससे पूछताछ में पता चला कि इस मामले में ठगी की रकम जिसे बैंक खाते में आई थी, वह खाता सुनील के नाम पर है। सुनील ने यह बैंक खाता ठगी गई राशि ट्रांसफर करने के लिए कमीशन पर साइबर ठगों को बेचा था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी से टीम पूछताछ कर रही है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed