फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man's path blocked and mobile snatched while he was heading home after work.

Gurugram News: काम खत्म करके घर जा रहे युवक का रास्ता रोककर मोबाइल छीना

Fri, 04 Sep 2026 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Young man's path blocked and mobile snatched while he was heading home after work.
- डरा-धमकाकर पूछा पासवर्ड, खाते से 67,770 रुपये निकाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-83 स्थित बिरयानी ब्लूज में काम करने वाले कर्मचारी से बुधवार रात तीन युवकों ने रास्ता रोककर मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने डराकर मोबाइल का पासवर्ड पूछ लिया और खाते से 67,770 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करनाल के गांव उमरपुर निवासी विजय कुमार सेक्टर-85 में किराये पर रहते हैं और सेक्टर-83 स्थित बिरयानी ब्लूज में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे। कुछ दूर पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पीछे से आए और उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने जबरन उनके दो मोबाइल छीन लिए। पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर यूपीआई ऐप का सिक्योरिटी पिन पूछ लिया। डर के कारण उन्होंने पिन बता दिया। रात में अंधेरा होने और घबराहट के कारण वह मोटरसाइकिल का नंबर नहीं देख सके। अगले दिन एटीएम से मिनी स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि खाते से दो बार रकम ट्रांसफर की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed