{"_id":"6650f1143e562a92b3092e57","slug":"young-man-walking-on-foot-crushed-by-canter-dies-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-31550-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पैदल जा रहे युवक को कैंटर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पैदल जा रहे युवक को कैंटर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी थाना क्षेत्र में एक युवक को पैदल जाते समय कैंटर ने कुचल दिया, जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई झज्जर निवासी रोहताश ने बताया कि वह भौंडाकलां में किराये पर रहता है। उसका भाई 32 वर्षीय प्रवीण भी उसी के साथ रहता था और वह चालक था। रोहताश अपने भाई के साथ सुबह करीब पौने आठ बजे गांव भौड़ाकलां में घोषगढ़ मोड़ के पास परचून की दुकान से घरेलू समान लेने के लिए जा रहे थे। भाई आगे चल रहा था। सड़क पार करके घोषगढ़ रोड की तरफ चलने लगे तो पटौदी की ओर से तेज गति से आये एक कैंटर ने उसके भाई को कुचल दिया। इस दुर्घटना के बाद कैंटर चालक वाहन को थोड़ी आगे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।