फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man used to molest his daughter but her mother used to tell her to keep quiet In Gurugram

ये कैसी मां!: 'छेड़छाड़ करता था युवक, मम्मी कहतीं चुप रहो... जो कर रहा है उसे करने दो'; लड़की ने सुनाई आपबीती

Sat, 07 Jun 2025 05:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 07 Jun 2025 05:49 PM IST
सार

पीड़ित लड़की की दादी का कहना है कि पोती को उसकी मां दो-दो दिन तक कमरे में बंद रखती थी। जिसकी वजह से उसकी पोती दो बार फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है।

विज्ञापन
Young man used to molest his daughter but her mother used to tell her to keep quiet In Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

एक युवक द्वारा किशोरी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत जब किशोरी ने मां से की तो मां ने किशोरी को यह कहकर चुप करवा दिया कि युवक जो कुछ कर रहा है, उसे करने दो। विरोध करने पर मां ने बेटी के साथ मारपीट भी की।

विज्ञापन

इस पर बेटी ने दादी को आपबीती बताई, तो दादी की शिकायत पर पुलिस ने मां व युवक दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दादी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके बेटे की एक बेटी और एक बेटा अपनी मां के साथ ही रहते हैं। 15 वर्षीय बेटी ने उसे बताया कि एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता है। किशोरी ने विरोध किया तो उनके साथ उसने मारपीट भी की। इसकी शिकायत उन्होंने अपनी मां से की तो मां ने कहा कि युवक जैसे करता है, उसे करने दो। 

विज्ञापन

दादी का कहना है कि पोती को उसकी मां दो-दो दिन तक कमरे में बंद रखती थी। जिसकी वजह से उसकी पोती दो बार फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। महिला थाना प्रभारी सुमन ने बताया कि किशोरी की उम्र के सत्यापन के लिए स्कूल से रिकॉर्ड मांगा गया है। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- पिज्जा-बादाम शेक का शौकीन है 'बिट्टू': बकरों के स्टार की तरह नवाबी, 125 KG है वजन, हर कोई ले रहा सेल्फी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed