फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bittu Bakra is fond of pizza and almond shake

पिज्जा-बादाम शेक का शौकीन है 'बिट्टू': बकरों के स्टार की तरह नवाबी, 125 KG है वजन, हर कोई ले रहा सेल्फी

Thu, 05 Jun 2025 09:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Jun 2025 09:10 PM IST
सार

125 किलो वजनी, तीन फीट ऊंचा और चमकदार बालों वाला यह बकरा तुगलकाबाद मंडी में नीलामी के लिए रखा गया है। बिट्टू के इस शौक के पीछे उसके मालिक जुबेर का प्यार का है, जिन्होंने इसे बचपन से अपनी औलाद की तरह पाला है।

विज्ञापन
Bittu Bakra is fond of pizza and almond shake
मंडी में नीलामी के लिए लाए गए बकरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के बाजारों में बकरीद को लेकर मंडियों में कई नस्ल के एक से एक महंगे बकरों के बीच बिट्टू बकरा सबसे खास है। अपने वजन, रंग और नखरे के साथ ही अपनी अनोखी खुराक के यह मशहूर है। यह बकरा नाश्ते में बादाम शेक, दोपहर के भोजन में पिज्जा और रात को फ्रूट चाट खाने का शौकीन है।
विज्ञापन

125 किलो वजनी, तीन फीट ऊंचा और चमकदार बालों वाला यह बकरा तुगलकाबाद मंडी में नीलामी के लिए रखा गया है। बिट्टू के इस शौक के पीछे उसके मालिक जुबेर का प्यार का है, जिन्होंने इसे बचपन से अपनी औलाद की तरह पाला है। बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई बिट्टू के साथ सेल्फी लेना चाहता है। बिट्टू की नवाबी देख ऐसा लगता है, मानो वे बकरों का स्टार हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के दुलारे बिट्टू के लिए मालिक ने ठुकराए 2 लाख रुपये
बिट्टू की कीमत के बारे में जुबेर अली बताते हैं कि कई ग्राहक 2 लाख रुपये तक की पेशकश कर चुके हैं। लेकिन, वह अब तक किसी को बेचने को तैयार नहीं हुए। वह इसे बेचना तो चाहते है, लेकिन उनका दिल नहीं चाहता कि वे उसे बेचे। क्योंकि, बिट्टू उनके घर का दुलारा बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed