फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man stabbed to death in Sector 40 of Gurugram

Gurugram: लहूलुहान हालत में दौड़ता हुआ आया युवक और गिर गया, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Thu, 11 Jul 2024 10:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 11 Jul 2024 10:18 AM IST
सार

गुरुग्राम के सेक्टर 40 में चाकू से गोद कर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मकान नंबर 740 के बाहर युवक का शव लहूलुहान हालत में बरामद किया गया।

विज्ञापन
Young man stabbed to death in Sector 40 of Gurugram
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर 40 में चाकू से गोद कर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मकान नंबर 740 के बाहर युवक का शव लहूलुहान हालत में बरामद किया गया। गले और पेट पर चाकुओं के निशान थे। गली में मौजूद गार्ड के अनुसार युवक काफी दूर से दौड़ता हुआ आ रहा था और मकान के बाहर गिर गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक के पास से ना तो मोबाइल बरामद हुआ है और ना ही कोई पहचान पत्र। अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। सेक्टर 40 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed