{"_id":"65c0059b90008d807a000cd3","slug":"young-man-shot-outside-the-compound-serious-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-24709-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अहाते के बाहर युवक को गोली मारी , गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अहाते के बाहर युवक को गोली मारी , गंभीर
विज्ञापन
सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में अहाते के बाहर युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गांव बधवाड़ी का संजीव देर रात डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र के फरीदाबाद रोड स्थित एक अहाते से ठीक हालत में बाहर निकला था। इसी दौरान उसे किसी ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि वह अहाते में ही ढाबे पर नौकरी करता है। घायलावस्था में उसे कुलदीप हरसाना नामक युवक ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अस्पताल पहुंंची तो संजीव की हालत गंभीर बताई गई और वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। संजीव को गोली कैसे लगी, इसके बारे में पता नहीं चल सका । वहीं अस्पताल पहुंचे परिजनों को भी इस बाबत कोई जानकारी नहीं है। पुलिस अहाते के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में संजीव अहाते से ठीक अवस्था में बाहर निकला था।
मामले में की जा रही जांच: एसीपी
मामले में एसीपी विकास कौशिक का कहना है कि देर रात करीब 12 बजे डीएलएफ फेज-1 की ग्वाल पहाड़ी चौकी पुलिस को निजी अस्पताल से सूचना मिली कि बधवाड़ी निवासी संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम जब आर्टिमिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि संजीव के सीने में गोली लगी है। हालत गंभीर होने पर संजीव बयान देने की स्थिति में नहीं था। संजीव को गोली कैसे लगी इस मामले में जांच की जा रही है।