फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man shot in dispute over firing

Gurugram News: फायरिंग को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मारी

Thu, 18 Jan 2024 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Young man shot in dispute over firing
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। खेड़कीदौला क्षेत्र के गांव नवादा में कुआं पूजन कार्यक्रम में हवाई फायरिंग को लेकर हुए विवाद में परचून की दुकान पर बैठे तीन युवकों पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। हमले में एक युवक को दो गोली लगी, जबकि बाकी युवक बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव नवादा के दीपक ने कहा कि उसका खुद का कारोबार है। बीती 15 जनवरी को उसके दोस्त अंकित ने अपने बेटे के जन्म पर कुआं पूजन समारोह गांव में ही स्थित सरस्वती वाटिका में किया था। इसमें गांव नवादा का बलराम अपनी रिवाॅल्वर से हवा में फायरिंग कर रहा था। इसी दौरान गांव के गौरव उर्फ मुंशी के साथ कहासुनी हो गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया। वहीं कार्यक्रम खत्म होने के बाद रात करीब 12.30 पर दीपक अपने दोस्त अनूप व गौरव के साथ गांव के ही सुनील की दुकान पर बैठकर हुक्का पी रहा था। इसी दौरान काले रंग की कार में गांव का बलराम उसका दोस्त अभिषेक, रजनीश और रजत आए। आरोप है कि बलराम ने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली दीपक के पेट और जांघ में जाकर लगी। गोली लगते ही वह नीचे गिर गया। बलराम के साथ आए दोस्तों ने दीपक और अनूप पर हमला कर दिया। आरोपियों ने ईंट से अनूप पर भी हमला किया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव के ही सुनील और गौरव बीच-बचाव करवाने आए तो आरोपी अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में दीपक और अनूप को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed