फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man murdered by strangulation with a pot, body hidden inside electric pole

Gurugram News: गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्या, बिजली पोल के अंदर छिपाया शव

Sun, 17 May 2026 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered by strangulation with a pot, body hidden inside electric pole
मृतक के सिर व मुंह पर पत्थर से वार करने के निशान मिले, पोस्टमार्टम में होगा मौत का खुलासा
विज्ञापन


फाजिलपुर गांव के पास एसपीआर रोड की घटना, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर के एसपीआर रोड पर फाजिलपुर गांव के पास रविवार दोपहर को एक युवक का शव बिजली पोल के अंदर मिला। गमछे से गला घोंटकर एक युवक की हत्या करने के बाद शव को पोल में छिपाया गया था। युवक के सिर व मुंह पर भी पत्थरों से वार करने के निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर बादशाहपुर थाने की पुलिस ने एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है।
शव की पहचान गढ़ी हरसरू गांव निवासी अमन (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने पहचान होने के बाद मृत युवक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। परिवार वालों के बयान दर्ज कर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सोमवार को मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रविवार दोपहर करीब 12 बजे फाजिलपुर गांव के पास से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। इसके बाद बादशाहपुर थाने की पुलिस माैके पर पहुंची।
विज्ञापन

शव का कुछ हिस्सा बिजली के पोल से बाहर निकला हुआ था। बाकी हिस्सा अंदर छिपा हुआ था। सिर व मुंह पर पत्थर से वार के निशान पाए गए। वहीं, उसके गले में गमछा लिपटा मिला। आशंका है कि पहले किसी ने गमछे से युवक का गला घोंटकर उसकी हत्या की होगी और फिर पहचान छिपाने के लिए मुंह व सिर पर पत्थर से वार किए गए। पुलिस ने युवक को शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किए तो युवक की पहचान हो गई व परिवार को सूचना दी गई। पुलिस यह पता लगा रही है कि मृत युवक का किसी व्यक्ति के साथ काेई झगड़ा या रंजिश तो नहीं थी, जिस कारण उसकी हत्या की गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृत युवक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सोमवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने पर मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। - विजयपाल, इंस्पेक्टर व प्रभारी, बादशाहपुर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article