साथी ने की दरिंदगी: युवक ने साथ काम करने वाली युवती से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दवाई खिलाने का आरोप
बल्लभगढ़ की युवती ने सहकर्मी पर दुष्कर्म व गर्भपात के लिए दवा खिलाने का आरोप लगाया। युवक ने शादी का वादा तोड़कर संपर्क खत्म किया। पुलिस को अभी शिकायत नहीं मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के बल्लभगढ़ शहर की रहने वाली एक युवती ने अपने साथ काम करने वाले युवक पर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर जबरन दवा खिलाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार युवती और आरोपी युवक एक ही कंपनी में काम करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि 26 जनवरी को युवक उसे अपने घर ले गया, जहां शारीरिक संबंध बनाए।
युवती का कहना है कि कुछ समय बाद जब उसे अपनी तबीयत में बदलाव महसूस हुआ तो जांच कराने पर गर्भवती होने की जानकारी मिली। आरोप है कि यह बात सामने आने पर युवक ने उसे दवा खिला दी। दवा खाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और हालत खराब होने पर उसे उपचार के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा।
पीड़िता के अनुसार अस्पताल में भर्ती होने के दौरान युवक ने कंपनी के अधिकारियों के सामने उससे दो से तीन दिन का समय मांगा और शादी करने का भरोसा दिया। लेकिन इसके बाद उसने दूरी बनानी शुरू कर दी।
युवती का आरोप है कि 5 अप्रैल के बाद आरोपी ने कंपनी आना भी बंद कर दिया और उससे संपर्क तोड़ लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि इस मामले को लेकर थाना महिला एनआईटी में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी।