फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man misdeed girl by threatening to kill her in Palwal

दोस्तों ने भी दिया साथ: जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ बनाए जबरन संबंध, फिर दो साल तक किया यौन शोषण

Sat, 09 Dec 2023 06:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: श्याम जी. Updated Sat, 09 Dec 2023 06:43 PM IST
सार

हरियाणा के पलवल में  युवती को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने दो साल तक उसका यौन शोषण किया। आरोपी के दो दोस्तों ने भी उसका साथ दिया। 

विज्ञापन
Young man misdeed girl by threatening to kill her in Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पलवल में युवक ने युवती को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने दो साल तक उसका यौन शोषण किया। आरोपी के दो दोस्तों ने भी उसका साथ दिया। आरोपी से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद सहित तीन के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


हथीन थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि एक 18 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि दो साल पहले साजिद नाम के युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली और किसी तो बताने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। धमकी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक यौन शोषण किया। 
विज्ञापन


बीते सात दिसंबर 2023 को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान साजिद, उसका दोस्त नदीम व एक अन्य युवक उसके घर आए और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे जबरदस्ती अपने साथ पलवल स्थित एक होटल में ले गए। होटल में साजिद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और रात के करीब तीन बजे उसे वापस उसके घर के नजदीक छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती अपने परिजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed