फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young car driver injured in collision with a Thar dies after four days of treatment.

Gurugram News: थार की टक्कर से घायल कार चालक युवक की चार दिन बाद उपचार के दौरान मौत

Tue, 21 Jul 2026 05:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Young car driver injured in collision with a Thar dies after four days of treatment.
हादसे में कार चालक की मां व दो बहनें हुई थीं घायल, थार चालक को भेजा जा चुका जेल
विज्ञापन

नंबर गेम - 17 जुलाई की सुबह सोहना चौक के पास हुआ था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के सोहना चौक पर 17 जुलाई की सुबह करीब 4.40 बजे हुए सड़क हादसे में घायल देवांश की चार दिन बाद 20 जुलाई की रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। तेज रफ्तार थार द्वारा बलेनो कार में टक्कर मारने से देवांश सहित परिवार के चार सदस्य घायल हुए थे। पुलिस की जांच में सामने आया था कि थार चालक रोहित यादव ने शराब के नशे में कार को टक्कर मारी दी थी। शिवाजी नगर थाने की पुलिस ने मामले में थार चालक रोहित यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
सोहना चौक पर हुए हादसे के दौरान देवांश कार चला रहा था। हादसे में देवांश के अलावा उनकी मां मीनाक्षी चड्डा, बहन लक्षिता व चचेरी बहन यशिका भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। सभी घायलों को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे में देवांश के सिर व छाती में गंभीर चोटें थीं। चार दिन निजी अस्पताल में चले उपचार के बाद सोमवार की देर रात करीब 1.30 बजे मौत हो गई। देवांश पेशे से फ्रीलांसर डिजाइनर था और अभी कॅरिअर शुरू ही कर रहा था। हादसे में घायल देवांश की चचेरी बहन याशिका की हालत गंभीर है। वे अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। देवांश की मां मीनाक्षी चड्डा व लक्षिता को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

थार में सवार दो अन्य युवकों को तलाश रही पुलिस
पुलिस की जांच में सामने आया है कि हादसे के दौरान थार चालक रोहित यादव के अलावा अन्य दो युवक भी थे। आरोपी चालक ने दोनों युवकों की पहचान पुलिस को नहीं बताई है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को सीडीआर पर लगवाया है, ताकि हादसे के दौरान उनके साथ वाले युवकों के बारे में जानकारी मिल सके। जैसे ही दोनों युवकों की पहचान होगी, उनको गिरफ्तार करके हादसे के बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी थार चालक रोहित यादव को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा जा चुका है। मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। - मुकेश, जांच अधिकारी, शिवाजी नगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article