{"_id":"6043c2fd8ebc3eda731b9468","slug":"you-will-get-chance-to-choose-exam-option-from-march-9-gurgaon-news-noi569696995","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा विकल्प चुनने का 9 मार्च से मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा विकल्प चुनने का 9 मार्च से मिलेगा मौका
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय इस बार ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में कराएगा। इसको लेकर कॉलेजों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय 9 मार्च को गूगल फॉर्म जारी करेगा। इसकी मदद से विद्यार्थियों को अपनेेेे पसंदीदा विकल्प चुनने का मौका दिया जाएगा। विकल्प नहीं मिलने के कारण शुक्रवार को विद्यार्थियों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया था।
द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र अंतिल ने बताया कि मंगलवार को लिंक सभी विद्यार्थियों को भेज दिया जाएगा। वहीं पसंदीदा विकल्प चुनने के लिए 4 से 5 दिन का समय भी दिया जाएगा। इस फॉर्म में छात्र को अपना नाम, रोल नंबर, कोर्स और परीक्षा का विकल्प चुनना होगा। जिसके आधार पर ही गुरुग्राम विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। गुरुग्राम विश्वविद्यालय 19 मार्च से ऑड सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है। हालांकि अभी तक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
कॉलेजों में चल रही तृतीय वर्ष की परीक्षाएं
कॉलेजों में इस समय तृतीय वर्ष की परीक्षाएं चल रही है। ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही हैं। हालांकि कोरोना संक्रमित विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन मोड का विकल्प भी दिया गया है। जिले के कॉलेज दो वर्ष पूर्व तक महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से संबद्ध थे। इसके चलते तृतीय वर्ष के विद्यार्थी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से ही जुड़े हुए हैं।